Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा चयन के लिए उपलब्ध: जहीर खान

मुंबई
मुंबई इंडियन्स के निदेशक (क्रिकेट संचालन) जहीर खान ने शुक्रवार को कहा कि कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को राजस्थान रायल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल के 11 सत्र में पहली बार रोहित को मुंबई इंडियन्स और ंिकग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच के दौरान बुधवार को मैदान से बाहर बैठना पड़ा। उन्हें यह चोट अभ्यास सत्र के दौरन लगी थी। रोहित के चोटिल होने के बारे में पूछे जाने पर जहीर ने कहा कि वह निश्चित दौर पर चयन के लिए उपलब्ध और वह आत्मविश्वास से भरे है । यह हमारे लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि रोहित अभ्यास करेंगे जिससे चीजों का बेहतर तरीके से पता चलेगा। हम उनके चयन को लेकर आश्वस्त है। रोहित ने शुक्रवार को वानखेडे स्टेडियम में नेट पर अभ्यास भी किया।