Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने किया नजरअंदाज तो अब इस देश की क्रिकेट बोर्ड ने वसीम जाफर को बल्लेबाजी कोच बनाने के लिए किया सम्पर्क

भारतीय घरेलू क्रिके इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक वसीम जाफर को जल्द ही एक बड़ी भूमिका मिल सकती है। बल्लेबाजी में घरेलू क्रिकेट के कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले वसीम जाफर को भारत नहीं बल्कि बांग्लादेश एक बड़ी भूमिका दे सकता है।

वसीम जाफर से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया संपर्क

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वसीम जाफर के साथ संपर्क किया है और उन्हें बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी देने को लेकर बातचीत चल रही है। वैसे इसकी जानकारी नहीं है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड वसीम जाफर को सीनियर टीम की जिम्मेदारी देगा या जूनियर टीम की लेकिन बीसीबी ने वसीम जाफर से संपर्क जरूर किया है।

इस खबर को लेकर रविवार को जब वसीम जाफर के साथ बातचीत हुई तो वसीम जाफर ने कहा कि हां, मुझसे संपर्क जरूर किया है, लेकिन अभी तक इसे अमल में नहीं लाया गया है।

वसीम जाफर से हुई बात, लेकिन भूमिका के बारे में बात होनी बाकी

भारत के दिग्गज घरेलू बल्लेबाज वसीम जाफर बांग्लादेश में अबाहानी लिमिटेड के लिए ढाका प्रीमियर लीग खेलने के लिए कुछ हफ्तें पहले वहां मौजूद थे।

इसी दौरान नेट पर वसीम जाफर को देखने के बाद बीसीबी के खेल विकास समिति के अध्यक्ष खालिद महसूस सुजान ने वसीम जाफर को बल्लेबाजी कोच के रूप में जोड़ने के लिए उत्सुकता दिखाई।

Bangladesh will consistently host Zimbabwe and West Indies series

बीसीबी क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष  अकरम खान ने कहा कि

हम बीसीबी में, जाफर पर चर्चा कर चुके हैं और हम उसके लिए सबसे अच्छी भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास अंडर-19 टीम, बांग्लादेश क्रिकेट एकेडमी, बांग्लादेश ए टीम और सीनियर टेस्ट टीम भी हैं। इसलिए हम अभी भी ये पता लगा रहे हैं कि वो सबसे प्रभावी कहां होंगे। गम जल्द ही उनके साथ बैठक करेंगे।”

वसीम जाफर ने जतायी संभावना, सीनियर टीम में मिल सकती है जिम्मेदारी

वसीम जाफर की तरफ से इस बात को लेकर कहा गया कि

मुझे अभी तक भूमिका पता नहीं है। हो सकता है वे मुझे नेशनल टीम में ले जाना चाहते हैं क्योंकि उपमहाद्वीप के खिलाड़ियों के लिए ये आसान नहीं है।”

“उपमहाद्वीप की स्थितियों के बारे में विदेशी लोग बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। ये समझ में आता है कि किसने यहां क्रिकेट खेला है और खिलाड़ियों को यहां की चीजों की आदत डालने में मदद कर सकता है।”

विदर्भ के लिए अगला सीजन में भी चाहूंगा खेलना

वहीं वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी में विदर्भ के लिए पिछले दो सीजन से खेलने को लेकर कहा कि

मैंने सोचा नहीं था। आदर्श रूप से मैं विदर्भ के लिए अगले सीजन में खेलना चाहता हूं। हम लगातार तीसरे खिलाफ का पीछा करने जा रहे हैं। जो निश्चित रूप से मैंने अपने खेल के करियर में नहीं देखा है। इसलिए ये कुछ ऐसा है जिसे मैं आदर्श के रूप में देखना चाहूंगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारत ने किया नजरअंदाज तो अब इस देश की क्रिकेट बोर्ड ने वसीम जाफर को बल्लेबाजी कोच बनाने के लिए किया सम्पर्क appeared first on Sportzwiki.