खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को एक भी जीत नहीं दिला सकेे हो, लेकिन अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज करवा ली है।टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अपने ही देश की स्मृति मंधाना के साथ विजडन क्रिकेटर्स एल्मनैक द्वारा ;वर्ष के शीर्ष क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए चुना गया है।
इन दोनों ही भारतीय खिलाडिय़ों ने पिछले आईसीसी पुरस्कारों में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारतीय महिला टीम की प्रमुख खिलाड़ी स्मृति मंधाना को दिसंबर में आईसीसी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वनडे महिला क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए चुना गया था। इस दौरान भारत के सबसे सफल कप्तानों में शूमार विराट कोहली ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार हासिल किया था।
आईपीएल-12 में अभी तक बन चुके हैं ये लगभग नहीं टूटने वाले रिकॉर्ड, सभी एक से बढक़र एक
दाएं हाथ के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को लगातार तीसरी बार इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। 2018 में सभी तीनों प्रारूपों में कुल 2735 रन बना चुके विराट कोहली को इंग्लैंड के टैमी ब्यूमोंट, जोस बटलर, सैम कुरेन और रोरी बन्र्स के साथ विजडन के पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में भी शामिल किया गया है।
इसके साथ ही विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन (10 बार) और इंग्लैंड के जैक होब्स (आठ बार) के बाद वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार तीन से अधिक बार हासिल करने वाले तीसरे दुनिया के क्रिकेटर बन गए हैं।