विश्व कप शुरू होने में अब सिर्फ 45 दिन बचे हैं. हर टीम इस समय अपनी विश्व कप के लिए सही संयोजन की तलाश कर रहीं हैं. भारतीय टीम भी अपनी विश्व कप की टीम 15 अप्रैल को चुनने वाली हैं. मुख्य चयनकर्ता के टीम चयन से पहले भारत के कई पूर्व क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी अपनी विश्व कप टीम चुन रहें हैं. इनमें से ही एक नाम है सुनील गावस्कर का.
30 मई से शुरू हो रहा हैं क्रिकेट का महाकुंभ

2019 में हो रहा क्रिकेट विश्व कप 30 मई को शुरू हो रहा हैं. इस बार का विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा हैं. भारतीय टीम को अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना हैं. इस विश्व कप में भारत की टीम को 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलना हैं.
भारतीय टीम ने इससे पहले 2 बार विश्व कप पर कब्ज़ा जमाया हैं. भारत ने पहली बार 1983 में कपिलदेव की कप्तानी में विश्व कप जीता था. उसके बाद 28 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में दूसरी बार भारत को विश्व कप जीताया था.
सुनील गावस्कर ने किया ये चौकाने वाला चयन

भारतीय टीम के चयनकर्ता कल अपनी विश्व कप की टीम चुनने वाले हैं. उससे पहले भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अपनी विश्व कप की टीम चुनी हैं. विश्व कप के लिए अभी तक 2 स्थानों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रहीं थी. उनमें से एक था चौथे गेंदबाज की जगह सुनील गावस्कर ने अपने टीम में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले दीपक चाहर को दी हैं. नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए सुनील गावस्कर ने अपने टीम में विजय शंकर और ऋषभ पंत को जगह दी हैं.
इन दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं दी टीम में जगह

सुनील गावस्कर ने अपने विश्वकप टीम में 2 बड़े खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया हैं. गावस्कर की टीम में अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक को जगह नहीं मिली हैं.
इन दोनों खिलाड़ियों के विश्व कप टीम में चयन की चर्चा हर कोई कर रहा है. गावस्कर ने अपने टीम में तीसरे ओपनर के रूप में केएल राहुल को जगह दी हैं.
कुछ इस तरह से हैं सुनील गावस्कर की विश्वकप टीम
- विराट कोहली (कप्तान)
- रोहित शर्मा
- शिखर धवन
- केदार जाधव
- महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर)
- हार्दिक पंड्या
- विजय शंकर
- केएल राहुल
- ऋषभ पंत
- दीपक चाहर
- भुवनेश्वर कुमार
- जसप्रीत बुमराह
- मोहम्मद शमी
- कुलदीप यादव
- युजवेंद्र चहल
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post विश्व कप के लिए महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने चुनी भारतीय टीम, दिग्गजों को बाहर कर इस युवा खिलाड़ी को दी जगह appeared first on Sportzwiki.