Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हितों के टकराव मसले पर सौरव गांगुली ने बीसीसाआई लोकपाल को दिया जवाब, कही ये बात

बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने हितों के टकराव पर बीसीसीआई लोकपाल को जवाब भेज दिया है. अधिकारी डी के जैन को जवाब भेजते हुए कि उनकी दोहरी भूमिका में हितों का टकराव नहीं दिखाई दे रहा है. बता दें कि हाल ही में 3 क्रिकेटप्रेमियों ने आरोप लगाया था जिसके बाद बीसीसीआई लोकपाल ने गांगुली को हितों के टकराव मसले पर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा था.

डी के जैन को भेजे गए इस पत्र में लिखी ये बातेंः

बकौल गांगुली उन्होंने डी के जैन को अपना जवाब भेज दिया है, इस पत्र में कहा गया है कि ‘मैं ऐसे किसी पद पर नहीं हूं. कहा कि मैं न तो बीसीसीआई के शीर्ष परिषद में हूं, और न हीं बीसीसीआई द्वारा उसके संविधान के तहत गठित किसी क्रिकेट समिति का सदस्य हूं.

कहा कि

“मैं किसी समिति का सदस्य होने के नाते या आईपीएल के संबंध में बीसीसीआई द्वारा गठित किसी संगठनात्मक इकाई का सदस्य होने के नाते आईपीएल प्रशासन, प्रबंधन या उसके संचालन से नहीं जुड़ा हूं.”

उन्होंने कहा कि

“इसके पहले मैं बीसीसीआई तकनीकी समिति का सदस्य, आईपीएल तकनीकी समिति का सदस्य और आईपीएल संचलन परिषद में शामिल था. लेकिन मैंने इन सभी से इस्तीफा दे दिया है.”

उन्होंने अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि वह किसी प्रकार भी कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ नहीं जुड़े हुए हैं.

पश्चिम बंगाल के तीन क्रिकेट प्रेमिय़ों ने  पत्र लिखकर सौरव गांगुली की दोहरी भूमिका पर सवाल उठाए थे. इस समय सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार के रुप में टीम में शामिल है. इसके पहले कोलकाता टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. टीम के खराब प्रर्दशन के चलते कप्तानी से हटाने के साथ-साथ उन्हें टीम से भी हटा दिया गया था.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आप तक पहुंचा सके.

The post हितों के टकराव मसले पर सौरव गांगुली ने बीसीसाआई लोकपाल को दिया जवाब, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.