Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के बीच रविन्द्र जडेजा आए टेंशन में, पिता-बहन और पत्नी के कारण पड़े धर्मसंकट में, किसे करेंगे सपोर्ट

एक तरफ जहां पूरा देश आम चुनावों की तरफ अपने नजरें गड़ाए हुए हैं तो दूसरी तरफ देश के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इन दिनों खेली जा रही इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन पर भी है। लेकिन वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा के लिए दोनों ही तरफ से एक्शन देखने को मिल रहा है।

रविन्द्र जडेजा की बहन और पिता ने थामा कांग्रेस का हाथ

भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा तो इन दिनों पूरी शिद्दत के साथ खेल रहे हैं और अपना योगदान दे रहे हैं तो वहीं उनका परिवार लोकसभा चुनावों में अपना योगदान दे रहा है।

क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा के लिए लोकसभा चुनावों से भी एक के बाद एक बड़ी खबर मिल रही है जिसमें उनके पिता अनिरूदसिंह जडेजा और उनकी बहन नैनाबा ने राजनीति में कदम रख लिया है।

पिता अनिरूध सिंह जडेजा और बहन नैनाबा कांग्रेस में शामिल

रविवार को रविन्द्र जडेजा की बहन नैनाबा जडेजा ने राजनीति में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। नैनाबा ने कांग्रेस पार्टी के युवा नेता हार्दिक पटेल और कांग्रेस विधायक विक्रम माडम की मौजूदगी में इस पार्टी के साथ जुड़ी।

नैनाबा की बात करें तो वो पिछले काफी सालों से महिला अधिकारों के लिए सक्रिय रही है। साथ ही उन्होंने जामनगर के एक सरकारी अस्पताल में बतौर नर्स भी काम किया है। फिलहाल वो राजकोट में अपना एक रेस्त्रा चला रही हैं।

तो वहीं दूसरी तरफ रविन्द्र जडेजा के पिता अनिरूदसिंह जडेजा भी रविवार को ही कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े। अनिरूदसिंह जडेजा जामनगर से ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। गुजरात के समाचार चैनल टीवी9 गुजरात ने इस खबर पर मुहर लगायी है।

तो रविन्द्र जडेजा की पत्नी पहले ही हो चुकी है बीजेपी में शामिल

अब सबसे बड़ी दिलचस्प बात तो ये हो गई है कि जहां एक तरफ रविन्द्र जडेजा के पिता और बहन ने कांग्रेस का दामन थामा है तो वहीं जड्डू की पत्नी रिवाबा पिछले ही दिनों भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी और लोकसभा चुनावों की तैयारी में लग गई।

अब इस बात से रविन्द्र जडेजा बड़े ही धर्मसंकट की स्थिति में पड़ गए हैं जहां एक तरफ उनकी पत्नी रिवाबा भारतीय जनता पार्टी में शामिल है तो दूसरी तरफ उनकी बहन और पिता कांग्रेस पार्टी में हैं और ये दोनों पार्टी राजनीति में एक-दूसरे की विरोधी हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आईपीएल के बीच रविन्द्र जडेजा आए टेंशन में, पिता-बहन और पत्नी के कारण पड़े धर्मसंकट में, किसे करेंगे सपोर्ट appeared first on Sportzwiki.