Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: रोहित शर्मा के इन रिकॉर्डों का टूटना है लगभग असंभव, ये हैं उनके क्रिकेट करियर की रोचक जानकारियां

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, उनमें से कुछ रिकॉर्डों को तोडऩा तो दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होगा।टीम इंडिया के इस दिग्गज सलामी बल्लेबाज का आज ही के दिन यानी 30 अप्रैल,1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में जन्म हुआ। आज वह 32 साल के हो गए हैं।

मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले रोहित शर्मा ने विश्व क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस बात के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को श्रेय दिया जा सकता है। उन्होंने ही अपनी कप्तानी में रोहित को सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने का मौका दिया था।

रोहित शर्मा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत 23 जून, 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच से की। इसके छह साल बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। रोहित टेस्ट क्रिकेट में तो विशेष कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। रोहित अभी तक 206 वनडे मैचों में 47.04 की औसत से 8010 रन बना चुके हैं। इसमें उन्होंने 22 शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं।

रोहित शर्मा के नाम एक दिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। यहीं नहीं वनडे क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर भी उन्हीं के नाम पर दर्ज है। विश्व क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एक वनडे मैच में 264 रन बनाए थे। वह टीम इंडिया की ओर से 27 टेस्ट और 94 टी-20 मैच भी खेल चुके हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुम्बई इंडियंस को तीन आईपीएल खिलाब जितवाए हैं। वह अभी तक आईपीएल के 184 मैचों में 4800 रन बना चुके हैं। आईपीएल में उनके नाम केवल एक शतक ही दर्ज है।