Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: ये हैं सचिन तेंदुलकर के वे रिकॉर्ड, जो अभी है अन्य खिलाडिय़ों की पहुंच से बहुत दूर

खेल डेस्क। भारत रत्न और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर आज 46 साल के हो गए हैं। भारत के इस महान खिलाड़ी का आज ही के दिन यानी 24 अप्रैल, 1973 को मुंबई में जन्म हुआ था।सचिन ने अपने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कई कीर्तिमान बनाए हैं। उनके कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे हैं जिन्हें तोडऩा किसी भी क्रिकेटर के लिए आसान नहीं होगा। इन रिकॉर्डों के कारण ही सचिन ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में विशेष पहचान बनाई है।

खिलाड़ी से सांसद बन चुके पांच फुट पांच इंच के इस खिलाड़ी के सामने बड़े से बड़ा रिकॉर्ड बौना साबित हुआ है। सचिन ने टेस्ट, अंतरारष्ट्रीय वनडे मैच में लगभग सभी कीर्तिमान स्थापित किए, जिनमें से अधिकांश आज भी उनके नाम दर्ज हैं।

आज हम उनके उन प्रमुख रिकॉर्डों की बात करने जा रहे हैं जो आज भी उनके नाम दर्ज हैं।

1. पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर भारत के पहले और एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने पहले रणजी, दिलीप और ईरानी ट्रॉफी मैच में शतक लगाया है।

2. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन बनाए हैं। उनमें उन्होंने 51 शतक लगाए हैं।

3. वहीं सचिन के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में भी यही रिकॉर्ड दर्ज हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर के 463 मैचों में 18426 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 49 शतक लगाए हैं।

4. अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 100 शतक लगाने वाले वह दुनिया के एक मात्र क्रिकेटर हैं। टेस्ट में 51 और वनडे मैचों में 49 शतक लगाए हैं।

5. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा रन की पारियों (119) का कीर्तिमान दर्ज है। उन्होंने टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं।

6. उनके नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक 96 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

7. यहीं नहीं एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी सचिन ही हैं। उन्होंने 2003 के विश्वकप में 673 रन बनाए थे।

8. सचिन ने ही एकदिवसीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये कारनामा किया था।