Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की तुलना कर डाली पुरानी शराब से 

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का 22वां मुकाबला मंगलवार को पिछले साल की चैंपियन और दो बार की चैंपियन कोलकता नाईट राइडर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सीएसके टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और खासकर सीएसके के गेंदबाजों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

सीएसके की ओर से दीपक चाहर, हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और केकेआर की टीम को बड़े लक्ष्य से पहले ही रोक दिया। मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम की प्रशंसा की। धोनी ने खासकर इमरान ताहिर और हरभजन सिंह की प्रशंसा के पूल बांधे।

धोनी ने इमरान ताहिर और हरभजन सिंह की तुलना पुरानी शराब से कर डाली। सीएसके कप्तान धोनी ने कहा कि जिस प्रकार पुरानी शराब निखरती है। उसी प्रकार भज्जी और इमरान की गेंदों में भी काफी चमक आ रही है। धोनी ने कहा कि उम्र एक तरफ होती है। व्यक्ति अगर दिल से मेहनत करता है तो वो कोई भी काम आसानी से कर सकता है।

आपको बता दें कि इस रोमांचक मुकाबले में सीएसके ने 17.2 ओवर में ही केकेआर को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही धोनी की टीम ने अंकतालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। केकेआर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 108 रनों का मामूली स्कोर खड़ा किया। 109 रनों के जवाब में उतरी सीएसके की टीम ने जवाब में चेन्नई ने 3 विकेट खोकर 16 गेंदें शेष रहते ही यह मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।



Herald