Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलकाता के खिलाफ धोनी तोड़ सकते हैं इस बड़े खिलाड़ी का रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण की दो शीर्ष टीमेें गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक-दूसरे से मुकाबला करेगी। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता पांच मैचों में चार जीत और एक हार के बाद आठ अंक और बेहतर रन रेट की बदौलत आईपीएल-12 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है। वहीं इस प्रकार के प्रदर्शन के बावजूद चेन्नई तालिका में दूसरे स्थान पर है।

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पास भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। इस मैच में छह छक्के लगा देते हैं तो वह इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ देंगे। एबी डिविलियर्स अभी तक आईपीएल के 147 मैचों में 197 छक्के लगा चुके हैं। जबकि कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल के 180 मैचों में 192 छक्के दर्ज है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल अब तक केवल 116 मैचों में 302 छक्के लगा चुके हैं। धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चार छक्के लगाकर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने थे। उन्होंने इस मामले अपनी टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा था। रैना अभी तक ने 181 मैचों में 188 छक्के लगा चुके हैं। कोलकाता के खिलाफ होने वाले इस मैच में चेन्नई को आंद्रे रसेल के तूफान का सामना करना पड़ा सकता है। रसेल अभी तक केकेआर के लिए सबसे बड़े मैच विनर बने हुए हैं।