Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन क्रिकेटरों ने भी किया धोनी की दमदार पारी को सलाम

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबले में जब सीएसके की टीम लड़खड़ाने लगी थी तभी धोनी ने मोर्चा संभाल लिया। धोनी ने नाबाद 75 रन बनाए जिसकी बदौलत राजस्थान को आठ रन से हार का सामना करना पड़ा। उनकी दमदार पारी को उनके फैन्स के अलावा क्रिकेटरों ने भी सलाम किया है। विरेंदर सहवाग ने चेन्नै की टैग लाइन, विसल पोड़ू कै साथ धोनी को प्रदर्शन को जोड़ते हुए लिखा, 'यह विसल पोड़ू नहीं, बल्कि धोनी का विसल तोड़ू और विसल फोड़ू था।'प्रज्ञान ओझा ने ट्विटर पर धोनी के लिए लिखा, 'इसीलिए वह अपने काम में सबसे अच्छे हैं। वह किसी भी टीम के लिए खरा सोना हैं।' धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी मैच का रुख मोड़ना अच्छी तरह से जानते हैं और टीम के लिए जान लगा देते हैं। उन्होंने चैन्नै की टीम को जिन हालात से निकाला और फिर उस स्कोर तक पहुंचाया कि टीम को इस आईपीएल में तीसरी जीत हासिल हुई। 

धोनी की प्रशंसा में आरपीसिंह ने लिखा, 'इसीलिए सभी धोनी को मानते हैं। उन्हें पता है कि टीम को कैसे बचाना है। पहले वह धीरे-धीरे माहौल बनाते हैं और फिर विरोधियों को धराशायी कर देते हैं। जबरदस्त बैटिंग।' 

रविवार को मैच में धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 46 गेंदों में 75 रन बनाए। जबकि उनके शुरुआती तीन विकेट 27 रनों में ही गिर गए थे। राजस्थान रॉयल्स को चेन्नै सुपर किंग्स से आठ रनों से हार का सामना करना पड़ा।