विश्व क्रिकेट की दो सबसे लोकप्रिय टीमों में शुमार भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच द्विपक्षीय सीरीज का इतिहास बड़ा पुराना है। दोनों ही टीमों के बीच इस दौरान कड़ी प्रतिद्वंदता देखने को मिलती थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोनों ही एक-दूसरे का दौरा कर द्विपक्षीय सीरीज खेलती रहती हैं।
भारत-ऑस्ट्रेलिया की नहीं होगी इस समर सीजन की वनडे सीरीज
लेकिन अगले साल की शुरुआत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में कोई वनडे सीरीज नहीं खेली जाएगी। यानि ऑस्ट्रेलिया के अगले समर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज नहीं खेलेगी।

फ्यूचर ट्यूर प्रोग्राम के तहत तो दोनों ही देशों के बीच वनडे सीरीज खेली जानी थी, लेकिन मौजूदा फ्यूचर ट्यूर प्रोग्राम में नवीनीकरण के चलते इनमें से बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के समर सीजन में वनडे सीरीज को हटा दिया है।
बीसीसीआई ने सीए की वनडे सीरीज से किया इनकार
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इसी साल की शुरुआत में में भारत का दौरा किया था जिसमें उन्होंने वनडे सीरीज खेली थी, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस समर सीजन में अपने देश में वनडे सीरीज के मेजबानी का अनुरोध किया लेकिन बीसीसीआई ने उसे खारिज कर दिया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने समर सीजन में भारत की मेजबानी की संभावना के चलते ही न्यूजीलैंड की मेजबानी को स्थगित कर दिया था अब ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बीसीसीआई के इनकार के बाद फिर से न्यूजीलैंड दौरे को फिक्स करने की कोशिश में है।
अब न्यूजीलैंड के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया करेगा वनडे सीरीज का कार्यक्रम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा कि
“हम दो मैचों की वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में और एक वनडे सीरीज भारत से खेलने के शेड्यूल की तारीखों में बदलाव करने पर मेहनत कर रहे हैं। “

“एक खेल के रूप में हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास तीन फॉर्मेट हैं। दोनों पुरुष और महिला क्रिकेट के लिए एक आकर्षक इंटरनेशनल और घरेलू पेशकश की है। ऐसी कठिन परिस्थिति अक्सर ही उत्पन्न होती है।”
सीए के प्रवक्ता ने आगे कहा कि
“हम जिस चीज के माध्यम से काम कर रहे हैं वो एक ऐसा समाधान है जो विदेशी मंडलों के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करते हुए देखते हैं जो उनकी बदलती जरूरतों के लिए जरूरी है। समर सीजन निर्धारित करने की जरूर है और ये संतुलित होगा। “
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post बीसीसीआई ने रद्द किया अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला भारत दौरा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया परेशान appeared first on Sportzwiki.