Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युजवेंद्र चहल ने बताया अभी भी कैसे रॉयल चैलेंजर्स बना सकती है प्लेऑफ में जगह

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम को अभी तक खेले सभी 6 मैचों में हार मिली है। आज वह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में सीजन का अपना सातवाँ मैच खेलेगी। आईपीएल में अभी तक किसी भी टीम पहले हार 7 मैचों में हार नहीं मिली है। टीम इस अनचाहे रिकॉर्ड से बचना चाहेगी।

युजवेंद्र चहल को उम्मीद

टीम के लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को उम्मीद है कि उनकी टीम लगातार 6 हार के बावजूद प्ले ऑफ में पहुँच सकती है। पंजाब के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने कहा

“हम छह मैच हार चुके हैं, लेकिन हमारे पास अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का एक समान मौका है। यदि आपको याद है कि 2016 में, जब हम फाइनल में खेले थे, हम उसी तरह की स्थिति में थे। हमें सात में से छह गेम जीतने की जरूरत थी। उम्मीद है कि हमारे लिए बदलाव शुरू हो जाएगा।”

टीम को लम्बा आराम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना अंतिम मैच 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था। इस मैच से पहले टीम को 5 दिन का लम्बा आराम मिला है। युजवेंद्र चहल इसे टीम के लिए बेहतर मानते हैं। उन्होंने कहा

“यह हमारे लिए बहुत जरूरी ब्रेक था। एक टीम के रूप में हमने फिर से शुरुआत की और हमने हर चीज पर चर्चा की, या तो यह बल्लेबाजी, गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण है। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खेल है हमें टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इसे जीतने की जरूरत है।”

सुधार की जरूरत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी विराट कोहली आयुर एबी डिविलियर्स का आसपास घुमती है। वहीं अंतिम ओवरों में उनके गेंदबाजी काफी महंगे साबित हुए हैं। युजवेंद्र चहल ने कहा

“हमें अपनी गेंदबाजी में भी सुधार करना होगा। हमारे लिए यह एक बड़ा मुद्दा है। हम 16 वें ओवर तक अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हमें अच्छी तरह से खत्म करने की जरूरत है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post युजवेंद्र चहल ने बताया अभी भी कैसे रॉयल चैलेंजर्स बना सकती है प्लेऑफ में जगह appeared first on Sportzwiki.