Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने बनाया जसप्रीत बुमराह के आँख के नीचे लगी चोट का मजाक, बताया कैसे लगी ये चोट

मुंबई इंडियंस जब चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान में उतरी, जसप्रीत बुमराह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है. उनकी गेंदबाजी इस समय बल्लेबाजों के लिए खौफ बनी हुई है. चेन्नई के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड ने शानदार प्रर्दशन किया.

इस मैच के आखिरी छह ओवरों में 88 रन बनाए, मुंबई ने इन्हीं 6 ओवरों में मैच की रुपरेखा तय कर दी थी. मैदान पर जब बुमराह उतरे, तो दर्शकों से लेकर कमेंटेटर तक में ये विषय चर्चा का विषय बन गया कि आखिर उनकी आंख के नीचे काला धब्बा क्यों है.

हेड कोच ने जसप्रीत बुमराह की चोट का किया खुलासाः

हेड कोच महेला जयवर्धने ने दूसरी पारी के दौरान साइडलाइन पर बात करते हुए इस कारण का खुलासा किया कि आंख क्यों सूज गई थी. जयवर्धने ने कहा कि

“वे रास्त में जा रहे थे, तो वहां पर किसी विवाद में पड़ गए, जिससे हो सकता है कि कि आंख के नीचे चोट आ गई हो.”

इसके बाद उन्होंने कहा कि

“नही मैं मजाक कर रहा हूं, इस प्रकार कि किसी प्रकार का घटनाक्रम नहीं हुआ था.”

हुआ यूं कि फील्डिंग के दौरान जिमी की कैच लेने के प्रयास में जसप्रीत बुमराह चूक गया और गेंद उसके आंख के नीचे जा लगी. जिससे वह घायल हो गया.

इसके साथ ही जयवर्धने ने कहा कि

“वाकई में वह बहुत भाग्यशाली था. कल शाम उसके आंखो के नीचे काफी सूजन आ गई थी. वह टीम में अच्छे खिलाड़ियों में से एक है.”

सूजन वाली आंख ने खेल में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को थोड़ा प्रभावित किया है. चेन्नई के खिलाफ उनकी गेंदबाजी में वो लय नहीं दिखाई दे रही थी, जो इसके पहले नजर आती थी.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आप तक पहुंचा सके.

The post मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने बनाया जसप्रीत बुमराह के आँख के नीचे लगी चोट का मजाक, बताया कैसे लगी ये चोट appeared first on Sportzwiki.