पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का विवादों से एक ऐसा नाता रहता है जिससे वो पीछा छोड़ ही नहीं पाते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट का विवादों से इतिहास बहुत ही पुराना है और उनके खिलाड़ी आए दिन किसी ना किसी तरह से विवादों में रहने का ऐसा कोई काम कर ही जाते हैं जो उन्हें मुश्किलों में खड़ा कर दें।
पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज यासिर शाह आए विवादों में
इस बार विवादों में पाकिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज यासिर शाह आए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट क्रिकेट में तेजी के साथ विकेटों के शिखर पर चढ़ रहे यासिर शाह एक ऐसा काम कर बैठे हैं जिससे विवादों में आ गए हैं।

विश्व क्रिकेट में सबसे तेज विकेट के शिखर पर चढ़ रहे यासिर शाह ने एक महिला फैन की डिमांड पर उसके साथ गाना गाया। उनके इस तरह से महिला फैन के साथ गाना गुनगुनाने की वजह से वो विवादों में आ गए हैं।
एक महिला फैन के साथ गाना गाने के लिए पीसीबी ने यासिर शाह को लगाई फटकार
दुबई में यासिर शाह ने एक महिला फैन की मांग पर एक मॉल के बाहर टिक-टॉक पर गाना गुनगुनाया। इसको लेकर पीसीबी ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए यासिर शाह को जमकर फटकार लगाई और उन्हें इस तरह से काम से बचने की हिदायत दी।
Nobody:
Yasir Shah: pic.twitter.com/Duic0iX9Xl— Good Kid Maad City (@ohgoditsmayhem) April 2, 2019
पीसीबी की फटकार के बाद यासिर शाह ने अपने बचाव में साफ कहा कि दुबई में मॉल के बाहर वो महिला उनसे टिक-टॉक के लिए बहुत जिद करने लगी और इसको लेकर जोर दिया।
पीसीबी अपने खिलाड़ियों की हरकतों को लेकर है चिंतित
वहीं पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने भी कहा कि यासिर शाह महिला फैन के साथ वायरल हुए इस वीडियो को लेकर शर्मिंदा हैं। तो साथ ही पीसीबी पाकिस्तान के खिलाड़ियों के अनुशासन में उल्लंघन के लिए दुखी भी हैं।
पीसीबी के एक अधिकारी ने इसको लेकर कहा कि
“पीसीबी चिंतित है कि कुछ खिलाड़ियों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग के बारे में अहसास नहीं है कि वो ट्विटर, व्हॉट्सएप या फेसबुक और किसी दूसरे नेटवर्क के साथ क्या कर रहा है और यासिर को याद दिलाया गया कि किसी के द्वारा एक बुरा नाम लाने के लिए उनकी लापरवाही का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post बॉलीवुड गाने पर टिक टॉक वीडियो बनाना यासिर शाह को पड़ा महंगा, पीसीबी ने की ये शर्मनाक हरकत appeared first on Sportzwiki.