Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइकल वॉन ने पृथ्वी शॉ की वीरेन्द्र सहवाग से की थी तुलना अब भड़के गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब

पृथ्वी शॉ इस समय दुनिया के सबसे अच्छे युवा खिलाड़ी माने जाते हैं. पृथ्वी शॉ ने अपने खेल से सभी को बहुत प्रभावित किया है. इस ओपनर बल्लेबाज ने पिछली साल वेस्टइंडीज के टीम के खिलाफ अपना टेस्ट पर्दापण करते हुए पहले ही मैच में शतक जड़ दिया था.

पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी माइकल वॉन ने की शॉ और सहवाग की आपस में तुलना

सहवाग को अपना गुरु मानने वाले शॉ भी सहवाग की तरह आक्रामक तरीके से खेलते हैं. इसी कारण क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने दोनों खिलाड़ियों की आपस में तुलना की. शॉ की तरह सहवाग ने भी अपने पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया था. पृथ्वी शॉ के शॉट सिलेक्शन में हम सहवाग की छाप आसानी से देख सकते है.

शॉ के इसी अंदाज के कारण सभी क्रिकेट दिग्गज उनको भविष्य का बहुत बड़ा खिलाड़ी बताते है. जिस तरह सहवाग मैच की पहली ही गेंद से गेंदबाजो पर आक्रामण करते थे, ठीक उसी तरह शॉ भी पहली ही गेंद से शॉट मारना शुरू कर देते है.

पृथ्वी शॉ ने अभी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ़ से खेलते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ़ शानदार और आक्रामक 99 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम को मैच जीताया था.

सहवाग के साथ खेल चुके गंभीर को नहीं पसंद है इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना

वीरेन्द्र सहवाग के साथ बहुत से मैचो में भारत के लिए ओपनिंग कर चुके गंभीर इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना पर बोलते हुए कहते है कि

” शॉ और सहवाग की तुलना करने से पहले एक बार सोच ले. पृथ्वी ने अभी बस अपना करियर शुरू किया है अभी शॉ को बहुत आगे जाना है. मैं कभी भी किसी भी खिलाड़ी की तुलना करने में यकीन नहीं रखता. सभी खिलाड़ियों का अपना एक अंदाज होता है. सहवाग का भी एक अपना ही अंदाज था. शॉ ने अभी मात्र 1 टेस्ट खेला है और सहवाग 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं”.

दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं वीरेंद्र सहवाग

सहवाग को क्रिकेट की दुनिया का सबसे आक्रामक ओपनरों में से एक माना जाता है. सहवाग 2011 एकदिवसीय वर्ल्ड कप और 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा रहे है. सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट ,251 एकदिवसीय और 19 टी-20 मैच खेंला हैं. सहवाग भारत की तरफ़ से तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी थे.

माइकल वॉन का ट्वीट

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post माइकल वॉन ने पृथ्वी शॉ की वीरेन्द्र सहवाग से की थी तुलना अब भड़के गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब appeared first on Sportzwiki.