खेल डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने जा रहे एकदिवसीय विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है।
इंग्लैंड की प्रारम्भिक विश्व कप टीम में इस दिग्गज ऑलराउंडर को नहीं मिली जगह
पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय इस टीम में 2017 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ फाइनल में पाकिस्तान की खिताबी जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को शामिल नहीं किया गया है। वहीं तेज गेंदबाज उस्मान शिनवारी और आसिफ अली भी विश्व कप के लिए टीम के साथ इंग्लैंड नहीं जा पाएंगे।
मलिंगा से कप्तानी छिनने के बाद श्रीलंका की विश्व कप टीम में नहीं मिली इन दिग्गजों को जगह
आईपीएल में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने अमित मिश्रा
हालांकि मोहम्मद को विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल किया गया है। मोहम्मद आमिर और आसिफ अली को क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए रिजर्व खिलाडिय़ों में रखा गया है। सरफराज अहमद आईसीसी के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे। टीम में अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को शामिल किया गया है।
आईपीएल में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने अमित मिश्रा
विश्वकप के लिए पाकिस्तान टीम: सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, आबिद अली, बाबर आजम, शोएब मलिक, हारिस सोहेल, मोहम्मद हफीज, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, जुनैद खान और मोहम्मद हसनैन।
मलिंगा नहीं, ये क्रिकेटर होगा विश्व कप में श्रीलंका टीम का कप्तान, चार साल से नहीं खेला है एकदिवसीय मैच