Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने की बोर्ड से वकालत, आंद्रे रसेल को मिले विश्वकप की प्लेइंग इलेवन में जगह

इन दिनों इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होंने वाले विश्वक कप को लेकर सभी देश अपनी-अपनी टीम बनाने में लगे हुए हैं। कुछ ही दिनों में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए सभी टीमों की 15 सदस्यीय स्क्वॉड का चयन हो जाएगा। ऐसे में सभी टीमों की तस्वीर तो साफ हो जाएगी।

विश्व कप के पहले आन्द्रे रसेल का दिख रहा है खतरनाक रूप

इसी बीच देश-विदेश के कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में अपना दम दिखाकर अपने राष्ट्रीय टीम में विश्व कप के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।

बात जब ऐसे खिलाड़ियो की हो तो भला वेस्टइंडीज के खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ी आन्द्रे रसेल की तूफानी फॉर्म को कैसे भुलाया जा सकता है जो इन दिनों आईपीएल में गदर मचा रहे हैं।

आरसीबी के खिलाफ आन्द्रे रसेल ने खेली धमाकेदार पारी

आईपीएल के 12वें सीजन में कोलकाता नाइट राईडर्स के लिए खेल रहे आन्द्रे रसेल जोरदार फॉर्म में दिख रहे हैं जो हर मैच के साथ खतरनाक होते जा रहे हैं। ऐसा ही कु उन्होंने शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ किया।

आन्द्रे रसेल ने शुक्रवार को आरसीबी के बिल्कुल मुंह में आयी जीत को अपनी धमाकेदार पारी से छिन ली। लगातार बेहतरीन खेल दिखा रहे रसेल ने इस मैच में अपनी टीम को आखिरी 4 ओवरों में 66 रन हासिल करवा कर जीत दिलायी। रसेल ने महज 13 गेंदों का सामना कर 43 रन बनाए।

ब्रायन लारा आन्द्रे रसेल को मानते हैं वेस्टइंडीज में विश्व कप के लिए पहला खिलाड़ी

आन्द्रे रसेल की इस खतरनाक फॉर्म को देखते हुए वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने रसेल को विश्व कप की टीम में शामिल करने की मांग की। ब्रायन लारा ने तो ट्वीट करते हुए साफ लिखा कि वो वेस्टइंडीज के लिए रसेल के स्थान तय मानते हैं।

ब्रायन लारा ने आन्द्रे रसेल की फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि “विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम में आन्द्रे रसेल तो हैं और 10 दूसरे। “यानि ब्रायन लारा के इस ट्वीट से साफ होता है कि वो विश्व कप में आन्द्रे रसेल को पहला खिलाड़ी मान रहे हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने की बोर्ड से वकालत, आंद्रे रसेल को मिले विश्वकप की प्लेइंग इलेवन में जगह appeared first on Sportzwiki.