राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी खराब रही उन्होंने 20 ओवर में 150 रन बनाए. उनका कोई भी बल्लेबाज कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया. चेन्नई के लिए ये स्कोर चेज करना बहुत आसान माना जा रहा था.
चेन्नई सुपर किंग्स को लगे शुरूआती झटके

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शुरुआत में ही अपने चार विकेट गंवा दिए. सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन के आउट होने के बाद सुरेश रैना बल्लेबाजी करने आए. इस खिलाड़ी से टीम को बहुत उम्मीद थी. उन्होंने एक चौका भी लगाया. लेकिन जयदेव उनादकट की एक गेंद पर वो एक रन लेने के लिए दौड़े. फिर अचानक वो धीरे हो गए. इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने ऐसा थ्रो मारा की आप देख के हैरान हो जाएंगे.
आप भी देखें वो वीडियो
— Dhoni Fan (@mscsk7) April 11, 2019
नहीं चला राजस्थान के बल्लेबाजों का बल्ला
राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने 26 गेंदों पर एक चौके की मदद से 28 रन बनाए. वह टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे. उनके अलावा जोस बटलर ने 23 रनों की पारी खेली. अंत में श्रेयस गोपाल ने सात गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 19 रनों की पारी खेल टीम को 150 के पार पहुंचाया. चेन्नई के लिए दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए. मिशेल सेंटनर को एक सफलता मिली.
शार्दुल ठाकुर आज फिर महंगे साबित हुए

शार्दुल ठाकुर आज फिर महंगे साबित हुए. शुरू में इस खिलाड़ी ने तो अच्छी गेंदबाजी की लेकिन आखिर के ओवर में इस खिलाड़ी को जमकर रन पड़े. पहले ऐसा लगा राजस्थान मैच में 120 या 130 रन बना पाएगी. लेकिन आखिर के ओवरों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. एक बार फिर स्टीव स्मिथ का बल्ला खामोश रहा. इस पूरे आईपीएल सीजन इस बल्लेबाज के बल्ले से कोई बड़ी पारी निकल के नहीं आई है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post वीडियो: जोफ्रा आर्चर ने सुरेश रैना को किया ऐसे रन आउट, साफ-साफ दिखा उम्र का असर appeared first on Sportzwiki.