आईपीएल के 11वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया। बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में डेविड वॉर्नर और जॉनी बैरेस्टो की शानदार बल्लेबाजी और बाद में सटीक गेंदबाजी की वजह से आरसीबी को 118 रनों की करारी हार मिली।
शर्मनाक हार बताया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट को ने अपनी टीम को मिली इस हार को शर्मनाक बताया है। हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ने ही 185 रनों की साझेदारी बनाकर आरसीबी को मैच से बाहर कर दिया। मैच के बाद विराट कोहली ने कहा
“हमारे लिए यह सबसे शर्मनाक हारों में से एक थी. इस हार को पचाना बहुत मुश्किल है। हमारे लिए पहली गेंद से लेकर आखिरी विकेट गिरने तक कुछ भी अच्छा नहीं गुजरा। हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन से हमें सभी विभागों में मात दी। उन्होंने ने दिखाया कि वे एक चैम्पियन टीम है। वे पिछली बार फाइनल में पहुंचे थे और उन्होंने 2016 में हमें हराया था। इसका पूरा श्रेय वार्नर और बेयरस्टो की जोड़ी को जाता है।
अभी उम्मीद बरकरार

सीजन के पहले तीन में तीन मैच हारने के बाद भी विराट कोहली ने उम्मीद नहीं हारा है। उन्हें लगता है कि उनकी टीम इन हारों के बाद भी वापसी कर सकती है। उन्होंने आगे कहा
“मैच के दौरान हमने कुछ प्रयोग किए। मुझे लगा कि एबी के साथ नंबर पर तीन पर बल्लेबाजी करके विपक्षी टीम को दबाव में लाया जा सकता है। हमारे पास अभी भी 11 मैच बाकी हैं और मुझे उम्मीद है कि हम आगे जीत की लय हासिल करेंगे।”
राजस्थान से अगला मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना अगला मुकाबला 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलेगी। राजस्थान की टीम भी अपने पहले तीनों मुकाबले हार चुकी है। इसी वजह से इस मैच में किसी एक टीम का खाता खुलना तय है।
वहीं दूसरी तरह हारने वाली टीम के लिए आगे की राह काफी मुश्किल होने वाली है। लगातार 4 मैच हारने के बाद टीम को प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए अगले 10 में से कम से कम 8 मैच जीतने होंगे। इसी वजह से विराट कोहली अपनी टीम को किसी भी कीमत पर जीत दिलाना चाहेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद फूट पड़ा विराट कोहली का गुस्सा, इन्हें माना टीम की हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.