इंटरनेट डेस्क। कोलकाता के ईडन मैदान में कल रात दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। केकेआर और दिल्ली के बीच खेले गए इस मुकाबला का हीरो दिल्ली का आक्रामक खिलाड़ी शिखर धवन रहा। धवन ने इस मैच में 97 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।
IPL 2019: करो या मरो के मैच में विराट बिग्रेड आज बचना चाहेगी इस शर्मनाक रिकॉर्ड से...
केकेआर पर विजयी प्राप्त करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने शिखर धवन की जमकर तारीफ की। सौरभ गांगुली ने कहा कि गब्बर ने आज शानदार मैच विनिंग पारी खेली। साथ ही शिखर धवन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक करार दिया और खुलासा किया कि उनकी फ्रेंचाइजी इस बायें हाथ के खिलाड़ी को हासिल करने के लिये बेताब थी। धवन ने आज अपने अंदाज़ में बल्लेबाजी की है। साथ ही सौरभ ने बताया कि यह देखकर बहुत अच्छा गब्बर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे है।
आपको बता दें कि 26वें मुकाबले में केकेआर की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी दिल्ली की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर विजय हासिल कर ली। मुंबई की ओर से शिखर धवन ने 97 रनों की आतिशी पारी खेली। धवन का मैच विनिंग पारी के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। केकेआर की और से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए।
Herald