खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में अभी तक 21 मैच खेले जा चुके हैं और आज पूर्व चैम्पियन सनराइर्ज हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच टूर्नामेंट का 22वां मुकाबला होगा।
टूर्नामेंट में अभी तक के प्रदर्शन की बात की जाए तो कोलकाता नाइट राइडर्स पांच में से चार मैच जीतकर पहले स्थान पर है। जबकि विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फिसड्डी साबित हुई है। वह लगातार छह मैचों में शिकस्त के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे हैं।
विश्व कप: इस दिन होगा टीम इंडिया का चयन, ये हो सकते हैं भारत के 15 योद्धा
अगर बल्लेबाजों के व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात की जाए तो इसमें सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो शीर्ष पांच बल्लेबाजों में पहले दो स्थान पर बने हुए हैं। डेविड वार्नर ने पांच मैचों में 279 बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है। वैसे टूर्नामेंट में गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के गेंदबाज यजुवेन्द्र चहल को पछाडक़र पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है।
ऑरेंज कैप के दावेदार
क्रम खिलाड़ी टीम मैच रन 1 डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद 5 279 2 जॉनी बेयरस्टोसनराइजर्स हैदराबाद 5 262 3 श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स 6 215 4 आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स5 207 5 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू5 203
पर्पल कैप के दावेदार:
क्रम खिलाड़ी टीम मैच विकेट 1 कगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स 6 11 2 यजुवेन्द्र चहल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू6 9 3 श्रेयस गोपाल राजस्थान रॉयल्स 5 8 4 मोहम्मद नबी सनराइजर्स हैदराबाद3 7 5 इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स 3 6