Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप से ठीक पहले रीफर बने विंडीज़ कोच

बारबाडोस
वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम को विश्वकप से ठीक पहले बड़े फेरबदल से गुज़रना पड़ रहा है जहां शुक्रवार को फ्लाएड रीफर को टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है जो कुछ महीने पहले मुख्य कोच बनाये गये रिचर्ड पाइबस की जगह लेंगे। क्रिकेट विंंडीज के नये अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने टीम में नये बदलावों की घोषणा की है। वहीं संपूर्ण चयन पैनल को भी बदल दिया गया है और रॉबर्ट हाएंस को कर्टनी ब्राउन की जगह मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है। रीफर को अंतरिम प्रमुख कोच बनाया गया है। गत वर्ष बंगलादेश दौरे में रीफर को प्रमुख कोच बनाया गया है। स्केरिट ने कहा कि हमें हाएंस के रूप में एक बेहतरीन अंतरिम चयनकर्ता मिला है जो एकजुटता की हमारी चयन नीति के सिद्धांत को समझते हैं। हमें यकीन है कि हाएंस सभी खिलाड़यिों को साथ लेकर चलेंगे और विंडीज़ क्रिकेट के हित में काम करेंगे। स्केरिट को मार्च में क्रिकेट वेस्टइंडीज़ का अध्यक्ष चुना गया था। उन्हें डेव कैमरन की तुलना में 8-4 से वोट मिले थे।