Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकी पोंटिंग ने एरोन फिंच और स्टीवन स्मिथ को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया ऑस्ट्रेलिया का अगला कप्तान

ऑस्ट्रेलिया को 2 बार विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज रहे रिकी पोंटिंग को ऑस्ट्रेलिया टीम ने वर्ल्ड कप के लिए बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर टीम से जोड़ा है. अभी ये पूर्व दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कोच की भूमिका निभा रहा है.

विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी से बहुत प्रभावित हैं पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी ने अभी हाल में ही टीम के साथ भारत और पाकिस्तान का दौरा किया और इन दोनों सीरिज में कैरी ने अपने विकेटकीपिंग और निचले क्रम में बल्लेबाजी से सभी को बहुत प्रभावित किया है. एलेक्स से इस बार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी पोंटिंग भी बहुत प्रभावित हुए हैं. एलेक्स कैरी इस समय ऑस्ट्रेलिया के एकदिवसीय क्रिकेट के उपकप्तान भी हैं. इस समय कैरी ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनने की होड़ में सबसे आगे हैं.

एलेक्स कैरी की पोंटिंग ने की तारीफ

एलेक्स कैरी की तारीफ करते हुए पोंटिंग ने कहा कि

“ऑस्ट्रेलिया के लिए एक विकेटकीपर की भूमिका वर्ल्ड कप में निभाने के लिए एलेक्स कैरी सबसे अच्छे खिलाड़ी हो सकते हैं. कैरी पारी के शुरू और अंत दोनों समय अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं क्योंकी वो भी एक 360 डिग्री शॉट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. कैरी एक अच्छे हार्ड हिटर बल्लेबाज हैं. मेरे हिसाब से वर्ल्ड कप जीतने के लिए जिन खिलाड़ियों की टीम को जरुरत है कैरी उनमें से एक हो सकते हैं”.

कैरी को पोंटिंग ने कहा अगले कप्तानी का दावेदार खिलाड़ी

एलेक्स कैरी को पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की अगली कप्तानी का दावेदार बताते हुए कहा कि

” मुझे लगता है की कैरी में कप्तानी करने के भी बहुत गुण हैं. अगर किसी कारणवश आरोन फिंच वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाते है तो कैरी उनकी जगह टीम की कप्तानी कर सकते हैं. मेरे हिसाब से वो ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अच्छे कप्तान साबित हो सकते हैं.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रिकी पोंटिंग ने एरोन फिंच और स्टीवन स्मिथ को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया ऑस्ट्रेलिया का अगला कप्तान appeared first on Sportzwiki.