Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बने सौम्य सरकार, विश्व कप के लिए विरोधी टीमों को चेताया

खेल डेस्क। इंग्लैंड में इस साल होने वाले आईसीसी विश्वकप से पहले ही बांग्लादेश के बल्लेबाज सौम्य सरकार ने लिस्ट ए क्रिकेट में रिकॉर्ड पारी खेल क्रिकेट के महाकुंभ के लिए विरोधी टीमों को चेता दिया है।

बांग्लादेश की विश्वकप टीम में शामिल सौम्य सरकार ने ढाका प्रीमियर लीग के 20वें सीजन के एक मुकाबले में नाबाद 208 रन रिकॉर्ड पारी खेली। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए हैं।

ईडन गार्डन्स पर बेहद खराब रहा है राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, 11 साल से नहीं मिली है केकेआर के खिलाफ जीत

ढाका प्रीमियर लीग में अबहानी लिमिटेड की ओर से शेख जमाल धनमोंडी क्लब के खिलाफ खेलते हुए सौम्य सरकार ने केवल 153 गेंदों में नाबाद 208 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 16 छक्के लगाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे शेख जमाल धनमोंडी क्लब ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 317 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में सौम्य सरकार और जहरुल इस्लाम की शानदार पारियों के दम पर अबहानी लिमिटेड ने केवल 47.1 ओवर में ही एक विकेट पर जीत हासिल की।

उसकी ओर से जहरुल इस्लाम ने भी 100 रन की शतकीय पारी खेली। सौम्य सरकार और जहरुल इस्लाम ने पहले विकेट के लिए 312 रन की मैच विजयी साझेदारी की।

गौरतलब है कि एकदिवसीय क्रिकेट में अभी तक आठ दोहरे शतक लग चुके हैं। इसमें से तीन दोहरे शतक तो अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग, क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल ने भी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरे शतक लगाए हैं।