खेल डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज की जाएगी। वैसे टीम के लिए अधिक्तर नाम तो पहले से ही तय लिए हैं, लेकिन एमएसके प्रसाद के नेतृत्व वाली चयन समिति को तीसरे सलामी बल्लेबाज, दूसरे विकेटकीपर और चौथे नम्बर के बल्लेबाज के लिए माथापच्ची करनी होगी।
IPL-12: छह मैचों में हार का सामना करने के बाद बेंगलोर ने किंग्स इलेवन को हरा चखा जीत का स्वाद
इस स्थानों के लिए केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत रवीन्द्र जडेजा और अंबाटी रायुडू के नामों पर चर्चा होने की संभावना है। वैसे भारतीय टीम के चयन में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रदर्शन को महत्व नहीं दिया जाएगा। यह बात चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद पहले ही बता चुके हैं। इस टूर्नामेंट के लिए अभी तक न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें घोषित हो चुकी है।
रवीन्द्र जडेजा ने लगाया शतक, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
इस टूर्नामेंट के लिए विराट कोहली को ही टीम इंडिया की कप्तानी मिलने की पूरी संभावना है। बताया जा रहा है कि कुछ नामों के अलावा टीम के अन्य खिलाडिय़ों पर सहमति बन चुकी है। वहीं विकेटकीपर के रूप में महेन्द्र सिंह धोनी का टीम में चुना जाना भी लगभग तय है।
रणवीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज होने के साथ ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
संभावित टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू / लोकेश राहुल, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत/ दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, केदार जाधव और विजय शंकर।