Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत, पाकिस्तान या इंग्लैंड टीम को नहीं, बल्कि इस टीम को बताया मिकी आर्थर ने विश्व कप का प्रबल दावेदार

रविवार को ही ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच युएई में खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हुई है. इस वनडे सीरीज को पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया ने डोमिनेट किया और सीरीज में पाकिस्तान का 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्रदर्शन की तारीफ खुद पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने की है.

मिकी आर्थर ने ऑस्ट्रेलिया को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार 

साल 2019 का आईसीसी विश्व कप 10 देशों के बीच खेला जायेगा. इस टूर्नामेंट में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे. जिसका खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस विश्व कप के लिए भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार बताया है.

ये शब्द कहे मिकी आर्थर ने 

मिकी आर्थर ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार बताते हुए कहा, “मुझे निश्चित रूप से लगता है, कि ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीतने में सक्षम हैं. वे वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. वह एक टीम के तौर पर साथ आ रहे हैं. 

ऑस्ट्रेलिया एक बहुत अच्छी टीम है, वे निश्चित रूप से सभी टीमों के लिए विश्व कप में एक बड़ा खतरा है. मुझे लगता है, कि विश्व कप की अन्य टीमों को ऑस्ट्रेलिया से कड़ी चुनौती मिलने वाली है.”

ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन के साथ पांच बार की विश्व विजेता 

आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां मौजूदा चैंपियन है. वहीं पांच बार की विश्व विजेता टीम भी है. उनकी टीम पिछले 8 वनडे मैचों से लगातार जीत हासिल कर रही है. उनका यह शानदार फॉर्म उन्हें विश्व कप 2019 दिला सकता है. उन्होंने भारत को जहां भारत की धरती में अंतिम तीन वनडे में हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज को 3-2 से जीता था. अब पाकिस्तान को भी 5-0 से हराकर इतिहास रच दिया है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारत, पाकिस्तान या इंग्लैंड टीम को नहीं, बल्कि इस टीम को बताया मिकी आर्थर ने विश्व कप का प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.