Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार के बाद विराट कोहली का फूटा गुस्सा, अगले मैच में नए खिलाड़ियों को देंगे मौका

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए आज के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. ये राजस्थान की इस सीजन में पहली जीत जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चौथी हार है.

मैच के बाद क्या बोले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली 

जोस बटलर (59) की बेहतरीन पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया.

उन्होंने कहा,

“हमने 15-20 रन कम बनाए थे. मार्कस और मोईन ने हमें प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया. ओस एक बड़ा कारक था इसके साथ, 15 रन अधिक चुनौतीपूर्ण होता. अंत में स्कोर करना आसान नहीं था क्योंकि विकेट धीमा हो गया था”

“हमने मैच में कई गलतियां की (कैच छोड़े गए). आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में जब टीम शानदार शुरुआत नहीं कर पाती है तो मैदान पर  आपका  शरीर भी आपका साथ नहीं देता है. थोड़ी घबराहट हो सकती है”

हम वापसी करने के लिए लिए एक या दो गेम चाहते हैं

 

विराट कोहली का बल्ला इस आईपीएल भी कुछ खास नहीं चला है. उन्होंने अपनी टीम के लिए किसी भी मैच में कोई बड़े रन नहीं बनाए हैं.

“चार मैचों में, हम वापसी करने के लिए लिए एक या दो गेम चाहते हैं. हमारे पास 10 मैच बचे हैं, उम्मीद है कि हम चीजों को बदल सकते हैं. हमने मुंबई के खिलाफ मैच में अच्छा खेला. यह टूर्नामेंट इतना लंबा नहीं है, यह महीनों तक नहीं चल रहा है”

“और आपको अपने टीम के बारे में सोचना होगा और आगे बढ़ने वाले बेहतरीन संयोजन के बारे में सोचना होगा. उम्मीद है, हम नए लोगों को इसमें शामिल करेंगे और वे मैच जीतने वाला प्रदर्शन दे सकते है”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post हार के बाद विराट कोहली का फूटा गुस्सा, अगले मैच में नए खिलाड़ियों को देंगे मौका appeared first on Sportzwiki.