Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जहीर खान ने बुमराह, भुवनेश्वर और कुलदीप जैसे दिग्गजों को छोड़ इस युवा गेंदबाज को माना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अभी तक ये आईपीएल अच्छा गया हैं. मुंबई ने इस आईपीएल सीजन में अभी तक 6 मैच खेलकर 4 मैच में जीत दर्ज की है. अब मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला अपने ही घर में 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है. मुंबई इंडियंस ने अपना पिछला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब को आखिरी गेंद पर हरा कर जीता था. श्रेयस गोपाल राजस्थान रॉयल्स के लिए इस समय शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं.

किरोन पोलार्ड ने जीताया था मुंबई को पिछला मैच

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच जीता था. इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के 100 रनों की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 197 रन बनाये थे. मुंबई की तरफ से उस मैच के कार्यवाहक कप्तान बने किरोन पोलार्ड ने 83 रन बना कर मुंबई को मैच जीता दिया था.

नियमित कप्तान रोहित शर्मा फिट, राजस्थान के खिलाफ खेल सकते हैं

दायें पैर के मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछले मैच में नहीं खेलें मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा भी अब फिट हो गये हैं. रोहित शर्मा की वापसी से मुंबई इंडियंस पिछले मैच में पर्दापण करने वाले सिद्दार्थ लाड को टीम से बाहर कर सकती हैं. राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख गेंदबाज श्रेयस गोपाल जो पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे इस समय शानदार फॉर्म में हैं.

श्रेयस गोपाल से बचना होगा मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजो को

राजस्थान रॉयल्स के श्रेयस गोपाल जो राईट-आर्म लेगब्रेक गेंदबाज हैं इस समय में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. गोपाल ने इस आईपीएल में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शिमरॉन हेटमायर जैसे बड़े बल्लेबाजो का विकेट चटकाया हैं. जिस तरह से गोपाल गेंदबाजी कर रहे हैं. मुंबई के बल्लेबाजो को इस गेंदबाज से बचना होगा. मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच जहीर खान ने भी माना हैं की हमारे बल्लेबाजो को श्रेयस गोपाल को संभल कर खेलना होगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post जहीर खान ने बुमराह, भुवनेश्वर और कुलदीप जैसे दिग्गजों को छोड़ इस युवा गेंदबाज को माना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.