Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओस के कारण गेंदबाजी करना मुश्किल था: भुवनेश्वर

मोहाली
सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद जीत की दहलीज पार नहीं कर सकी जिसके बाद टीम के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मैदान पर ओस की वजह गेंदबाजी करना मुश्किल था। भुवनेश्वर ने कहा कि ओस के कारण गेंदबाजी करना मुश्किल था लेकिन जिस तरह से हमने गेंदबाजी की उससे मैं खुश हूं। मैदान पर ओस होने के कारण यॉर्कर और धीमी गेंद फेंकना थोड़ा मुश्किल था लेकिन हमने अपनी योजना को सही ढंग से लागू किया। उन्होंने कहा कि जब हम गेंदबाजी करने आये तो हमें मालूम था कि ओस के कारण गेंदबाजी करने में मुश्किलें पैदा होंगी लेकिन हमने ओस को अपने दिमाग से बाहर रखा। हम खेल को आखिरी ओवर तक ले जाना चाहते थे। अगले मुकाबले में अभी काफी समय है इस दौरान हमने अभी तक जो भी किया है उसका आकलन करेंगे।