Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई कर रहा है नया प्रयोग: अब आईपीएल के अलावा इन मैचों की मेजबानी भी करेगा गुलाबी नगर जयपुर

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल के साथ ही एक नया प्रयोग करने जा रहा है। बीसीसीआई अब आईपीएल के 12वें संस्करण के दौरान ही महिलाओं के चार टी-20 प्रदर्शन मैच करवाने जा रहा है। इन मैचों की मेजबानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को सौंपी गई है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तीन टीमें भी तय कर ली है। जो तीन टीमें बीसीसीआई ने तय की है उनके नाम सुपरनोवास, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी हैं।

गेल ने छह साल पहले आज ही के दिन बनाए थे आईपीएल के ये तीन बड़े रिकॉर्ड, अभी तक रहे हैं अन्य खिलाडिय़ों की पहुंच से दूर

भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मिताली राज सुपरनोवास, हरमनतप्रीत कौर ट्रेलब्लेजर्स और स्मृति मंधाना वेलोसिटी टीम की कप्तानी करेंगी। जयपुर में होने वाले ये चारों महिला टी-20 प्रदर्शनी मैच इंडियन प्रीमियर लीग प्लेऑफ के इतर खेले जाएंगे। राउंड रॉबिन मैच 6, 8 और 9 मई को और फाइनल 11 मई को जयपुर में होगा। इस साल महिला प्रदर्शनी मैचों के लिए तीसरी टीम वेलोसिटी को भी शामिल किया गया है।

इस बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट के एक ही मैच में बना डाले कई रिकॉर्ड, इस रिकॉर्ड का टूटना है लगभग असंभव

बीसीसीआई द्वारा आईपीएल-12 संस्करण के दौरान आयोजित होने वाले इन महिला प्रदर्शनी मैचों में कई देशों की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इन मैचों का एक मात्र लक्ष्य देश में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता को जानना है। बीसीसीआई की ओर से होने वाले इन मैचों का प्रसारण टीवी पर किया जाएगा। पिछले साल महिलाओं का एक ही प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस एकमात्र प्रदर्शनी टी-20 मैच में सुपरनोवास ने जीत हासिल की थी। हालांकि इस मैच के प्रति दर्शकों की उत्सुकता देखने को नहीं मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया के इस तूफानी बल्लेबाज के लिए नाम दर्ज हुआ का ये शर्मनाक रिकॉर्ड