Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : गर्लफ्रेंड को बीच मैदान में प्रपोज करने के बाद, बिगड़ गया विराट कोहली के इस खिलाड़ी का करियर

आज हम आपको अपने इस खास लेख में उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताएंगे, जिसने अपनी गर्ल फ्रेंड को बीच मैदान पर ही प्रपोज कर दिया था. हालाँकि, दुःख की बात यह है, कि जब से इस भारतीय खिलाड़ी ने अपनी गर्ल फ्रेंड को बीच मैदान पर प्रपोज किया है. तब से इस खिलाड़ी का क्रिकेट करियर उतना खास नहीं रहा है.

सचिन बेबी ने अपनी गर्ल फ्रेंड एना चांडी को किया था मैदान पर प्रपोज 

साल 2016 में सचिन बेबी ने अपनी गर्ल फ्रेंड एना चांडी को मैदान पर ही प्रपोज कर दिया था. दरअसल, आईपीएल 2016 के दौरान सचिन बेबी आरसीबी की टीम के लिए खेलते थे.

इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था, इस वीडियो में वह अपनी गर्ल फ्रेंड एना चांडी के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आते है.

उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें क्लीन बोल्ड कर देती हैं और इसके बाद सचिन बेबी अपने घुटने के बल बैठकर अपनी गर्ल फ्रेंड एना चांडी को प्रपोज करते है. इस दौरान दोनों आरसीबी टीम की जर्सी में ही होते है.

गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के बाद से डगमगा रहा है करियर 

गर्लफ्रेंड को मैदान पर प्रपोज करने वाले सचिन बेबी का क्रिकेट करियर फिलहाल डगमगा रहा है. उन्होंने आईपीएल में 18 मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 17.12 की औसत से 137 रन बनाये हुए है.

वह अबतक भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू नहीं कर पाये है. आईपीएल 2018 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शामिल किया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था.

यहाँ देखे सचिन बेबी के अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे सचिन बेबी अपनी गर्ल फ्रेंड को मैदान पर ही प्रपोज कर रहे हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : गर्लफ्रेंड को बीच मैदान में प्रपोज करने के बाद, बिगड़ गया विराट कोहली के इस खिलाड़ी का करियर appeared first on Sportzwiki.