इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 12वां सीजन इस समय फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस सीजन में भी कई खिलाड़ियों ने शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। इसी बीच आज हम आपको एक ऐसे आईपीएल खिलाड़ी के बारें में बताने जा रहे है। जिसने आज ही के दिन आईपीएल के कई बड़े रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।
आपको बता दें कि कैरेबियाई के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल में आज ही के दिन एक मैच में ऐसे तीन कीर्तिमान स्थापित किए है। जो आज तक भी कोई खतरनाक बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। 23 अप्रैल 2013 के दिन पुणे वारियर्स के खिलाफ वो तीन कारनाम किए थे।
गेल ने 2013 को आईपीएल की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के साथ ही सबसे तेज शतक और एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड बनाए थे। गेल 2013 के आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के विरूद्ध मैच में मात्र 66 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली। गेल ने इस पारी में केकेआर के ब्रैंडन मैकुलम 158 रनों को पीछे छोड़ा था। साथ ही क्रिस गेल ने इस पारी में एक पारी में सर्वाधिक 17 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था। साथ ही गेल ने इस पारी में मात्र 30 गेंदों में शतक लगाकर आईपीएल में एक शानदार इतिहास रच दिया। गेल ने आज ही के दिन ये तीन बड़े रिकॉर्ड बनाए थे। आपको बता दे कि क्रिस गेल आईपीएल 12 में किंग्स इंलेवन पंजाब की ओर से मैदान में चौके छक्के लगाते नजर आ रहे है।
Herald