Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अम्पायरिंग करने वाले हरीहरण ने धोनी को लगाई फटकार, कहा मिली है कम सजा

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2019 के 25वें मैच में काफी विवाद हुआ। मैच के दौरान अंपायर के फैसले से नाखुश चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान में घुसकर अंपायर से बहस की। इसके बाद चारों तरफ धोनी की आलोचना हो रही है। उनके कैप्टन कूल वाली छवि को भी काफी ठेस पहुंची है।

पूर्व अंपायर ने दिया बयान

इंटरनेशनल क्रिकेट में अंपायर रह चुके कृष्णा हरिहरण ने इस मामले पर राय दी है। उनके अनुसार बड़े खिलाड़ी कई बार अंपायर पर फैसले बदलने के दबाव बनाते हैं।

उन्होंने पीटीआई से कहा

“जाहिर है कि स्टार खिलाड़ी अंपायरों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन दबाव को झेलना अंपायरों पर निर्भर है। वे वही करेंगे जो वे महसूस करते हैं लेकिन यह अंपायर के व्यक्तित्व पर निर्भर करता है।”

कम सजा मिली है

महेंद्र सिंह धोनी का मैदान में घुसने पर उन्हें 50% का जुर्माना लगा है। हालाँकि, पूर्व अंपायर का मानना है कि ऐसे गलती के बाद यह जुर्माना काफी कम है और धोनी के मैदान में जाने के कोई तात्पर्य नहीं था। के हरिहरन ने आगे कहा

“महेंद्र सिंह धोनी का मैदान में प्रवेश करने का कोई औचित्य नहीं था क्योंकि यह पूरी तरह से इसपर रोक है। 50 प्रतिशत जुर्माना बहुत हल्का अनुमोदन है। एक अच्छा अंपायर वह होता है, जो अपने निर्णयों को सही करता है, लेकिन एक महान अंपायर को ‘मैच मैनेजमेंट’ कौशल का होता है।”

धोनी की हो रही आलोचना

कैप्टन कूक कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी हमेशा शांत रहने के लिए जाने जाते हैं। इसके बावजूद वह मैच के बीच में मैदान में घुस गये। इसे लेकर उनकी काफी आलोचना ही रही है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क वॉ, संजय मांजरेकर समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने धोनी के इस हरकत की आलोचना की है। इसी वजह से धोनी का जुर्माना लगाया गया है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अम्पायरिंग करने वाले हरीहरण ने धोनी को लगाई फटकार, कहा मिली है कम सजा appeared first on Sportzwiki.