Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जस्टिस डीके जैन ने बताया हार्दिक और राहुल ने मिलकर कही ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम के दो मौजूदा स्टार खिलाड़ी बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पर महिलाओं पर की गई भद्दी टिप्पणी का मामला अभी सुलझा नहीं है। एक के बाद एक बीसीसीआई के सामने अपनी इस हरकत को लेकर सफाई देनी पड़ रही है।

कॉफी विद करन को लेकर राहुल-हार्दिक पेश हुए जस्टिस डीके जैन के सामने

इसी साल जनवरी में हुए इस विवाद के बाद से ही ये दोनों स्टार खिलाड़ी अपनी इस हरकत को लेकर मुश्किलों में पड़ते नजर आए है और इसको लेकर एक बार फिर से उन्हें बुधवार को बीसीसीआई के जस्टिस डीके जैन के सामने पेश होना पड़ा।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इसी मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे केएल राहुल और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हार्दिक पंड्या आपस मेें मिले।

मुंबई में डीके जैन ने दोनों ही खिलाड़ियों से मिलने के बाद कही ये बात

इस मैच के लिए इकठ्ठे हुए केएल राहुल और हार्दिक पंड्या  दोनों ही भारतीय खिलाड़ी बीसीसीआई के जस्टिस डीके जैन के सामने अलग-अलग पेश हुए और कॉफी विद करन में हुए विवाद के बारे में बात रखी। जहां हार्दिक डीके जैन से 9 अप्रैल को मिले तो वहीं राहुल बुधवार को मिले।

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल से मिलने को लेकर न्यायमूर्ति डीके जैन ने एएनआई के साथ बातचीत की। और उन्होंने बताया कि “केएल राहुल और हार्दिक पंड्या दोनों ही मुझसे मिले और खुद को समझाया, इस दौरान मैं कोई फैसला लूंगा।”

इसी साल के शुरू में दोनों ही खिलाड़ी ने की थी महिलाओं पर टिप्पणी

इसी साल की शुरुआत में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या करन जौहर के रियलिटी शो कॉफी विद करन में पहुंचे। जहां दोनों ने महिलाओं को लेकर कुछ अभद्र टिप्पणी की।

इसके बाद पूरे देश में इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की गई और जिसके बाद बीसीसीआई ने भी दोनों ही खिलाड़ियों को कुछ समय के लिए बैन कर दिया था।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post जस्टिस डीके जैन ने बताया हार्दिक और राहुल ने मिलकर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.