Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने लगातार तीसरी बार कब्जा किया क्रिकेट के इस बड़े अवॉर्ड पर

इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली की कमान वाली टीम रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के आईपीएल के 12वें सीजन में सितारे बहुत खराब चल रहे है। आरसीबी की टीम ने इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। विराट एंड कंपनी ने इस सीजन में अभी तक छह मुकाबले खेले और सभी में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी की टीम इस समय टेबल में सबसे नीचे आठवें पायदान पर है।

IPL12: इस सीजन में अभी तक इन खिलाड़ियों ने बनाएं ये ना टूटने वाले रिकॉर्ड

खैर, आपको बता दें कि विराट कोहली इस समय दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में सबसे टॉप पर है। इसी बीच विराट कोहली के ​फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान और रन मशीन एक बार फिर विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने में कामयाब हुए है।

World Cup से पहले भारत के लिए आई बुरी खबर, IPL प्रैक्टिस सेंशन के दौरान घायल हुआ ये स्टार खिलाड़ी

आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ये कारनामा तीसरी बार अपने नाम किया है। विराट कोहली ने 2016, 2017 और अब 2018 में बतौर कप्तान और बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने पिछले साल तीनों प्रारूपों में कुल 2735 रन बनाए है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने पिछले साल पांच टेस्ट शतक जड़े थे। साथ ही आपको बता दें कि विराट कोहली के अलावा ये खास उपलब्धि स्मृति मंधाना ने हासिल की है। स्मृति मंधाना वुमन्स लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनी गईं हैं।



Herald