Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंपायर पर जितना दबाव बनेगा, उनके लिए काम उतना ही मुश्किल होगा: जहीर खान

आईपीएल का यह सीजन अंपायर के फैसलों की वजह से काफी चर्चा में है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मैच में अंपायर ने नो बॉल होने के बावजूद नहीं दिया था और इसपर काफी बवाल हुआ था। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में भी ऐसा ही हुआ। इस बार मैच के बीच में महेंद्र सिंह धोनी मैदान में घुस गये थे।

जहीर खान ने दिया बयान

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ज़हीर खान ने इस विवाद पर अपना बयान दिया है। उनके अनुसार अंपायरिंग मुश्किल काम है और ऐसा करने से उनपर और दबाव बढ़ेगा। जहीर ने कहा

“मुझे लगता है कि बहुत सी चीजों में सुधार हुआ है और हमेशा सुधार की गुंजाइश है। इसलिए, अंपायरिंग के मानकों के संदर्भ में, यह एक आसान काम नहीं है और आप उन पर अधिक दबाव डालेंगे तो यह और कठिन हो जायेगा। इसके बारे में हम सभी को पता होना चाहिए। इस टूर्नामेंट में अब तक हमने कुछ ऐसी घटनाएं देखी हैं, जहां चीजें थोड़ी बहुत हाथ से निकल गई हैं। लेकिन जब तक अंपायरिंग पूरे खेल के अनुरूप है, तब तक यह ठीक होना चाहिए।”

बचने के उपाय भी बताया

इसके साथ ही जहीर खान ने इस तरह के विवाद से बचने के उपाय भी बताया। उसके अनुसार सभी नो बॉल के लिए थर्ड अंपायर की मदद लेनी चाहिए। इससे ऐसे विवाद नहीं होंगे क्योंकि विकेट गिरने के बाद थर्ड अंपायर से पूछते ही हैं।

“नो-बॉल कई मौकों पर तीसरे अंपायर को भेजा गया है। विशेष रूप से, आप देखते हैं कि एक विकेट गिरने के बाद खेल रुकता है तो अंपायर रीप्ले में यह सुनिश्चित करते हैं कि पैर लाइन से पीछे है। इसके माध्यम से उपाय किए गए हैं और इसमें सुधार की गुंजाइश है। जब तक हर कोई उस दिशा में काम कर रहा है, तब तक यह ठीक होना चाहिए।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post अंपायर पर जितना दबाव बनेगा, उनके लिए काम उतना ही मुश्किल होगा: जहीर खान appeared first on Sportzwiki.