Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वजह से चेन्नई सुपरकिंग्स की सफलता का राज बताने से धोनी ने किया इंकार

खेल डेस्क। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 12वें संस्करण में अभी तक शानदार प्रदर्शन कर रही है। वह अभी तक आईपीएल-12 के अपने 11 में से आठ मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है।

पहले ही आईपीएल मैच में रिकॉर्ड बनाने वाले जोसेफ की जगह मुम्बई इंडियंस को मिला ये तूफानी गेंदबाज

वाटसन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की सहायता से चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार रात सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के बाद चेन्नई टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने संवाददाओं से कहा कि वह अगर चेन्नई की सफलता का मंत्र बता देंगे तो उन्हें नीलामी में कोई नहीं खरीदेगा। यह राज की बात है।

क्या अजिंक्या रहाणे के बाद इनसे भी छिनेगी आईपीएल टीम की कप्तानी?

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार आईपीएल चैम्पियन रह चुकी है। तीन बार की चैम्पियन चेन्नई ने 2010, 2011 और 2018 में खिताब पर कब्जा किया था। वहीं 2016, 2017 को छोडक़र प्रत्येक सत्र के प्लेऑफ में जगह बनाई है। इन दो साल में प्रतिबंध लगने के कारण चेन्नई की टीम आईपीएल में नहीं खेल सकी थी।

जन्मदिन विशेष: ये हैं सचिन तेंदुलकर के वे रिकॉर्ड, जो अभी है अन्य खिलाडिय़ों की पहुंच से बहुत दूर

एमएस धोनी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि दर्शकों और टीम फ्रेंचाइजी का समर्थन अहम है। इस बात के लिए सहयोगी स्टाफ को काफी श्रेय जाता है जो टीम और खिलाडिय़ों के लिए अच्छा वातावरण बनाते हैं। इस दौरान धोनी ने कहा कि वह इसके अलावा संन्यास लेने तक कुछ और नहीं बता सकते हैं। हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले चेन्नई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।