आईसीसी विश्व कप के लिए 15 अप्रैल को भारतीय टीम घोषणा की जाएगी। दो बार की विश्व विजेता भारतीय टीम तीसरी बार टूर्नामेंट पर कब्जा जमाने के इरादे से क्रिकेट के महाकुम्भ में जाएगी। विश्व कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा। उससे पहले टीम को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से अभ्यास मैच भी खेलना है।
दो-तीन स्थान के लिए जंग

विश्व कप टीम के लिए 15 में 12-13 खिलाड़ियों के नाम सभी को पता हैं लेकिन दो- तीन स्थान के लिए कई दावेदार हैं। इसमें दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, रविन्द्र जडेजा, केएल राहुल समेत कई नाम शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों को भारतीय वनडे टीम में पिछले कुछ समय में मौके मिले हैं लेकिन ये उसे भुना नहीं पाए हैं। इसके बावजूद अन्य फॉर्मेट और पुराने प्रदर्शन को देखते हुए इनमें कुछ खिलाड़ियों को विश्व कप का टिकट मिल सकता है।
ऋषभ पंत ने दी प्रतिक्रिया

भारत के लिए टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत का वनडे रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। हालाँकि, उनकी प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है और इसी वजह से उन्हें विश्व कप टीम में जगह मिल सकती है। इंडिया टुडे से इस बारे में उन्होंने कहा
“विश्व कप चयन एक सपने के सच होने जैसा होगा। मैं भारत के लिए मैच जीतना चाहता हूं और अधिक निरंतर होना चाहता हूं और देश के लिए अधिक मैच फिनिश करना चाहता हूं।”
यह भी पढ़ें: विश्व कप 2019 के लिए पक्की हैं इन 15 भारतीय खिलाड़ियों की जगह, बस औपचारिक घोषणा बाकी
गैरजिम्मेदाराना रवैया रहा है

ऋषभ पंत की प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है लेकिन वह लगातार गलत शॉट खेलकर आउट होते रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन पहले मैच में शानदार शुरुआत के बाद वह लगातार गलत शॉट खेलकर आउट हुए हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाईट राइडर्स और आरसीबी के खिलाफ उनके पास मैच फिनिश करने का मौका था लेकिन वह गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। इन्हीं वजहों से विश्व कप में उनकी जगह पर तलवार लटका हुआ है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्व कप टीम में जगह मिलना सपना सच होने जैसा: ऋषभ पंत appeared first on Sportzwiki.