Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नै सुपर किंग्स को मिलता है धोनी की लोकप्रियता का फायदाः ब्रावो

चेन्नै 
ड्वेन ब्रावो का कहना है कि चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वजह से विपक्षी टीम के मैदान पर होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैचों में भी चेन्नई के समर्थक मौजूद होते हैं। ब्रावो ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान कहा, ‘दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हमारा कप्तान है और वह सभी को आकर्षित करते हैं। आपको चेन्नई का समर्थक होने की जरूरत नहीं है, बहुत सारे दर्शक सिर्फ धोनी के प्रशंसक हैं।'उन्होंने कहा,'हमें धोनी के टीम का कप्तान होने से यही लाभ हुआ है क्योंकि जब हम अलग-अलग स्टेडियम में खेलते हैं तब भी दर्शक भारी मात्रा में चेन्नई को समर्थन देते हैं। यह दर्शाता है कि उन्हें लोग कितना पसंद करते हैं।’ चेन्नै के प्रशंसक खेल को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं और ब्रावो मानते हैं कि दर्शकों के समर्थन से खिलाड़ियों का खेल और निखरकर आता है। ब्रावो ने कहा, ‘यह बहुत अच्छा है, चेन्नई में लोग खेल और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। हर मैच को देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में स्टेडियम में आते हैं और आईपीएल की शुरुआत से पहले जब हम ट्रेनिंग करते हैं तब भी स्टैंड दर्शकों से भरे हुए रहते हैं।’ ब्रावो ने कहा कि धोनी की लोकप्रियता आसमान छू रही है ऐसे में धोनी को चाहने वाले लोग पूरी टीम का समर्थन करते हैं और लागातर मनोबल बढ़ाते रहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैच देखने के लिए दर्शक धोनी के नाम से ही चले आते हैं। अच्छा लगता है कि हम भी ऐसी टीम में हैं जिसके कप्तान को लोगों का इतना प्यार मिलता है।'