Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शर्मनाक हार के बाद भी विराट-एबी की जोड़ी ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

खेल डेस्क: आईपीएल के 12वें सीजन में अभी तक विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम बैंगलोर को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है,लेकिन इसके बाद भी विराट और एबी डिविलियर्स की जोड़ी धमाल मचा रही है। कल के मैच में विराट और एबी की जोड़ी ने 9वीं बार शतकीय साझेदारी करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 108 रनों की शानदार साझेदारी करके टीम को 200 रनों के पार पहुंचाने में सफल हुए लेकिन इसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

आज पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व येलो ब्रिगेड के लिए आई बुरी खबर, ये खिलाड़ी दो हफ्ते के लिए बाहर

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले विराट और गेल की जोड़ी पहले से स्थान पर है, लेकिन कल इस जोड़ी के बीच शतकीय साझेदारी होते ही आईपीएल में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। हालाकी विराट ने कल के मैच में 49 गेंदों में 84 रनों की आतिशी पारी खेलकर टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

इतने रिकॉर्ड बनाने के बाद भी विराट इस सीजन की पहली जीत के लिए तरस रहे हैं और इसके कारण उनकी कप्तानी पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। अगर आने वाले मैचों विराट की टीम का जीत हासिल करनी है तो उसके गेंदबाजों को कुछ नया करके दिखाना होगा ताकि टीम को सीजन की पहली जीत मिल सकें।



Herald