Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर से पूछा गया बाएं हाथ से क्रिकेट खेली तो दाएं हाथ से क्या किया? गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचे. जहां उनसे एक बेहद ही मज़ेदार सवाल किया गया. दरअसल कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया कि पुरे उम्र बाएं हाथ से  क्रिकेट खेली तो दाएं हाथ से क्या किया? इस सवाल का जवाब गौतम गंभीर ने काफी चतुराई के साथ दिया.

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बहुत खिलाड़ी क्रिकेट कोचिंग खोल देते है, तो वहीं कुछ और अलग क्षेत्रों से जुड़ जाते हैं.

बीजेपी में शामिल हुए गौतम गंभीर 

आपको जानकर हैरानी होगी कि संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हो गये हैं. इस इंटरव्यू के दौरान उनसे राजनीति सक्रियता को लेकर खूब सवाल किये गये. यहीं उनसे पूछा गया कि पूरी उम्र बाएँ हाथ से क्रिकेट खेली तो फिर राईट से क्या किया?

दरअसल ये सवाल गंभीर के बीजेपी में शामिल होने पर इशारों-इशारों में किया गया. इस सवाल का जवाब गंभीर ने बहुत ही चतुराई के साथ दिया. इस सवाल का जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि उन्होंने बल्लेबाजी के अलावा सबकुछ राइट किया है.

आपकों बता दें कि 22 मार्च को गौतम गंभीर, भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ गये और अपने बयान में कहा कि

“मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हूँ. इसी वजह से मैंने भाजपा के साथ जुड़ने का फैसला किया.”

गंभीर के चुनाव लड़ने के बारे में भाजपा नेता अरुण जेटली ने कहा, कि

“जो पार्टी कहेगी वही करेंगे, ये सब चुनाव कमेटी पर छोड़ दें.”

युवराज सिंह के बारे में भी गंभीर ने दी अपनी राय

 

इसी दौरान युवराज सिंह के बारे में गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया. युवराज सिंह और उनकी दोस्ती को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि

“वह युवराज सिंह की बहुत इज्ज़त करतें हैं. युवराज सिंह को जितनी इज्ज़त और पैसा मिलाना चाहिय उससे कम मिला, वे इससे ज्यादा के हकदार हैं. इस आईपीएल में भी युवराज को कम पैसे मिले हैं.”

संन्यास के बाद इस साल आईपीएल में कमेंट्री करते नजर आते हैं गंभीर 

पिछले साल दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान रहे गौतम गंभीर इस साल आईपीएल मैच में कमेंट्री करते नजर आते हैं. उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 58 टेस्ट मैचों में 4154 रन, तो 147 वनडे में 5238 रन और 37 टी-20 में 932 रन दर्ज हैं.

आईपीएल में उनके नाम भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 36 अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है. पिछले साल तक इस मामले में टॉप पर रहने वाले गौतम गंभीर का ये रिकॉर्ड इस साल सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर ने 38 अर्द्धशतक लगाकर तोड़ा है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

The post गौतम गंभीर से पूछा गया बाएं हाथ से क्रिकेट खेली तो दाएं हाथ से क्या किया? गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब appeared first on Sportzwiki.