Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई चैंपियनशिप से हटने के बावजूद हिमा विश्व रिले के लिए भारतीय टीम में

नयी दिल्ली
भारत की 400 मीटर की शीर्ष धाविका हिमा दास को हाल में पीठ में दर्द के कारण एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप से हटने के बावजूद 11 मई को जापान के योकोहामा में होनी वाली विश्व रिले के लिए भारत की महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में जगह दी गई है। हिमा 21 अप्रैल को पीठ में दर्द के कारण एशियाई चैंपियनशिप की अपनी 400 मीटर हीट के बीच से हट गई थी और बाद में महिला चार गुणा 400 मीटर रिले और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले में भी हिस्सा नहीं ले पाई थी। पता चला है कि कोचों और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अधिकारियों का मानना है कि विश्व रिले तक हिमा चोट से उबर जाएंगी। विश्व रिले विश्व चैंपियनशिपर् दोहा में सितंबर-अक्टूबरी और अगले साल होने वाले ओलंपिक को देखते हुए महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है। एएफआई ने पुरुष और महिला चार गुणा 400 मीटर रिले के लिए उसी टीम को चुना है जिसने एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। पुरुष और महिला चार गुणा 400 मीटर रिले के दो-दो सदस्यों को मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले के लिए भी चुना जाएगा।

विश्व रिले के लिए टीमें इस प्रकार हैं:
पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले: मोहम्मद अनस, राजीव आरोकिया, जीवन केएस, कुन्हु मोहम्मद, जीतू बेबी और एलेक्स एंथोनी।

महिला चार गुणा 400 मीटर रिले: हिमा दास, एम आर पूवम्मा, वीके विस्मया, सरिताबेन गायकवाड़, प्राची और सोनिया वैश्य।