सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सोमवार को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब सनराइजर्स की टीम को अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 अप्रैल को खेलना है. इस मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मुडी ने केन विलियमसन की चोट पर बड़ी अपडेट दी है.
केन विलियमसन अगले मैच के लिए रहेंगे उपलब्ध

बता दें, कि अपनी चोट के चलते केन विलियमसन ने इस आईपीएल में 5 मैच मिस कर दिए हैं. वह सनराइजर्स के लिए सिर्फ दूसरे मैच में खेल पौये थे, लेकिन पिछले 4 मैच से वह टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर है. उनकी जगह टीम की कप्तानी भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं.
इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मुडी ने केन विलियमसन की चोट पर अपडेट देते हुए कहा है, कि केन विलियमसन अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे.
ट्वीट कर दी जानकरी

टॉम मुडी ने केन विलियमसन के चोट की जानकारी खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है. दरअसल, उन्होंने अपने अगले मैच के लिए एक ट्वीट किया था. जिमसे उनसे प्रशंसकों ने पूछ लिया, कि क्या केन विलियमसन चोट से उबर चुके हैं.
इसके बाद उन्होंने प्रशंसकों को जवाब देते हुए अपने बयान में कहा, कि “हाँ, केन हमारे अगले मैच के लिए फिट होंगे!” साथ ही टॉम मुडी ने कहा है, कि तेज गेंदबाज खलील अहमद भी अगले मैच के लिए फिट हो गये हैं.
यहाँ देखें टॉम मुडी के ट्वीट

Back in Hyderabad, have a few days off before our next match against #DC (14th). Chance to freshen up, reflect and improve for the business end of the tournament. #OrangeArmy #onwardsandupwards
— Tom Moody (@TomMoodyCricket) April 9, 2019
Yes, Kane will be fit for our next match!
— Tom Moody (@TomMoodyCricket) April 9, 2019
As will Khaleel
— Tom Moody (@TomMoodyCricket) April 9, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टॉम मुडी ने केन विलियमसन की चोट पर दी बड़ी अपडेट, जाने अगले मैच में खेलेंगे या नहीं? appeared first on Sportzwiki.