Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने संन्यास लेकर सभी को चौंकाया

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे ऑलराउंडर शेन वाटसन ने ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित टी-20 बिग बैश लीग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। हालांकि वह आईपीएल सहित अन्य विदेशी क्रिकेट लीगों में अभी खेलते रहेंगे।

विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने के बाद अब रहाणे इस देश में खेलेंगे क्रिकेट

साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके 37 वर्षीय वाटसन बिग बैश लीग की टीम सिडनी थंडर्स के कप्तान थे। उन्होंने अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए बिग बैश लीग से संन्यास लेने का फैसला किया है।

हार के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम दर्ज हो गया आईपीएल-12 का ये बड़ा रिकॉर्ड

शेन वाटसन सिडनी थंडर्स टीम के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर भी रहे। वाटटन ने पिछले सत्र में ब्रिसबेन हीट के खिलाफ 62 गेंदों में शतक लगाया था। वह अभी इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में वह एक मैच में शतक लगाने से चूक गए थे।

ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बने सौम्य सरकार, विश्व कप के लिए विरोधी टीमों को चेताया

बिग बैश लीग से संन्यास लेने की घोषणा करने के बाद कंगारू टीम के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन ने कहा कि मेरी कई शानदार यादें रहीं हैं जो मुझे इस टूर्नामेंट में मिली हैं। उसमें विशेष रूप से साल 2016 में हमारी टीम द्वारा खिताब जीतना रहा है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज शेन वाटसन ने कहा कि मैं इस टूर्नामेंट में कई बेहतरीन खिलाडिय़ों के साथ खेल चुका हूं। शेन वाटसन की गिनती टी-20 क्रिकेट के दिग्गज खिलाडिय़ों में होती है। उन्होंने अपने लगभग बीस साल के क्रिकेट करियर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से कई उपलब्धिया हासिल की है। ये 150 खिलाड़ी आईसीसी विश्व कप में दिखाएंगे अपना दम, सभी दस देशों ने घोषित की अपनी-अपनी टीम