Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नै पर जोरदार जीत के बाद बोले बेयरस्टो- गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया

हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ मिली शानदार जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है। हैदराबाद ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में बुधवार को चेन्नै सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। बेयरस्टो ने मैच के बाद कहा, ‘हमें एक बहुत अच्छी टीम मिली है। इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है, जिन्होंने आखिरी के 11 ओवर में उन्हें 60-65 रन के अंदर सीमित रखा।’ टॉस हारकर गेंदबाजी करने उतरी हैदराबाद ने चेन्नै को निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन पर रोक दिया और फिर 16.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

मैच में बेयरस्टो ने नाबाद 61 और डेविड वार्नर ने 50 रन बनाए। वॉर्नर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। बेयरस्टो ने कहा, ‘ऑरेंज आर्मी (घरेलू दर्शकों) के सामने खेलना बेहद खुशी की बात है। यकीन नहीं हो रहा है कि क्या हुआ, लेकिन मुझे लगता है कि आज हम अधिक तैयारी में थे। नेट में नेट के बाहर मैच में राशिद (खान) का सामना करना चुनौतीपूर्ण है।’