Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में आठवें स्थान पर खिसके

नयी दिल्ली
दुनिया के पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत एक स्थान के नुकसान से मंगलवार को जारी नवीनतम बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में आठवें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि युवा हर्षील दानी 22 स्थान की छलांग के साथ 89वें पायदान पर हैं। दानी को डच इंटरनेशल में खिताब की बदौलत रैंकिंग में फायदा मिला। पिछले हफ्ते सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे समीर वर्मा एक स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर हैं जबकि राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप तीन स्थान चढ़कर 39वें पायदान पर पहुंच गए हैं। हाल में पोलिश ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले लक्ष्य सेन भी दो स्थान के फायदे से 71वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बी साई प्रणीत और एचएस प्रणय क्रमश: 20वें और 21वें स्थान पर बरकरार हैं। पीवी ंिसधू और साइना नेहवाल की रैंकिंग में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये दोनों क्रमश: छठे और नौवें स्थान पर हैं।