Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित ने स्टंप आऊट से बचने के लिए की ऐसी हरकत, देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

 
जालन्धर 

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए अहम मुकाबले के दौरान मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के साथ ऐसा वाक्या हुआ कि सब हक्के-बक्के रह गए। दरअसल मुंबई करीब नौ ओवरों में 90 के स्कोर के आसपास बिना विकेट गंवाए पहुंच चुका था।

मुंबई को मजबूत होता देख राजस्थान के गेंदबाज कृष्णा गौथम ने एक चक्रव्यूह रचा लेकिन रोहित की किस्मत अच्छी रही। उन्होंने न सिर्फ इस चक्रव्यूह को समझा बल्कि इसे एक अनोखा शॉट लगाकर निरस्त भी कर दिया। 

हुआ यह था
राजस्थान के गेंदबाज गौथम ने 10वें ओवर की चौथी गेंद फेंकने से पहले ही देख लिया था कि रोहित स्टैप आऊट करने जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने गेंद लैग स्टंप के बहुत मार दी। ताकि विकेटकीपिंग कर रहे संजू सेमसन बॉल पकड़कर रोहित को स्टंप आऊट कर सके। लेकिन हुआ बिल्कुल ऊलटा। गौथम के हाथ से निकली गेंद जब रोहित ने बहुत बाहर जाती दिखी तो उन्होंने एक पांव लगाकर गेंद की दिशा बदल दी। रोहित के इस कारनामे से दर्शक भी उत्साहित हो गए। फिर क्या था रोहित, कृष्णा, कांमेंटेटर सब जोर-जोर से हंसे।