खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरे साल टेस्ट क्रिकेट में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। इसी का नतीजा है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस साल भी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की गदा पर अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल रही है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 10 लाख डॉलर का इनाम भी जीत लिया है।
केकेआर के इस खिलाड़ी ने आईपीएल में केवल 548 गेंदों पर ही बना डाले 1000 रन
आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग की सोमवार को जारी हुई कट ऑफ सूची में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले स्थान पर काबिज है। वहीं रैंकिंग में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड टीम है। आईसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी है।
टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर कप्तान विराट कोहली ने खुशी व्यक्त की है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में पहले स्थान को फिर से कामय रखना हम सबके लिए गर्व की बात है।
आईपीएल में हैट्रिक बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने सैम कुरेन, इस भारतीय दिग्गज को छोड़ा पीछे
अभी इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने कहा कि भारतीय टीम क्रिकेट के सभी प्रारूप में शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में पहले स्थान पर रहना अधिक खुशी देता है।
गौरतलब है कि इस सत्र में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट शृंखला में ऑस्ट्रेलिया को उसी के देश में शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया में खेली गई इस टेस्ट शृंखला मेें टीम इंडिया 2-1 जीत दर्ज करने में सफल रही थी।