Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिलाओं को लेकर प्रीति जिंटा ने केएल राहुल के लिए बोल दी ये बड़ी बात...

इंटरनेट डेस्क। किंग्स इलेवन पंजाब और तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। क्योंकि दोनों टीमें फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रही है। चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने 37 रनों से हराया था।

IPL12: येलो ब्रिगेड के कप्तान धोनी आज बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

बहरहाल, किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पंजाब के मुख्य खिलाड़ी केएल राहुल को लेकर एक बात बोली। पंजाब की सह मालकिन ने कहा कि केएल राहुल एक शानदार खिलाड़ी है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रीति जिंटा ने कहा कि केएल राहुल महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने ने बताया कि ये बहुत दुखद था कि कॉफी विद करण शो में केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

IPL 12: कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने दूसरे भारतीय

प्रीति जिंटा ने कहा कि केएल राहुल एक अच्छा लड़का है, जो हुआ वो एक घटना थी। आपको बता दें कि केएल राहुल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। केएल राहुल ने कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। केएल राहुल के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। केएल राहुल ने आईपीएल 11 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मात्र 14 गेंदों में 51 रनों की आतिशी पारी खेली थी। केएल राहुल ने आईपीएल में अभी 57 मैंचों में 1475 रन बनाए है।



Herald